टोल कर्मियों को टोल मांगना पड़ गया भारी, NH-91 के लुहारली टोल प्लाजा पर दबंगों ने की जमकर मारपीट
टोल कर्मियों ने टोल मांगा जिसके बाद कार सवार व अन्य कई लोग मौके पर आ गए और उन्होंने टोल कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। मारपीट की पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

नोएडा के NH-91 के लुहारली टोल प्लाजा पर दबंगों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। गाड़ी को निकालते समय टोल कर्मियों ने टोल मांगा जिसके बाद कार सवार व अन्य कई लोग मौके पर आ गए और उन्होंने टोल कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। हाथ में डंडे लेकर जमकर मारपीट की पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट करने के बाद दबंग गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गए।

NH-91 पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट
दरअसल, दादरी थाने के अंतर्गत एनएच 91 पर लुहारली गांव के पास टोल प्लाजा है जहां पर सोमवार को कार सवार दबंग आए। टोल कर्मियों ने उनसे टोल मांगा जिसको लेकर कार सवार दबंग टोल कर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगा। इसी बीच उसके साथ के और लोग भी मौके पर आ गए और उन्होंने लाठी डंडे निकालकर टोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट के बाद दबंग गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया और उसके साथ आए अन्य दबंग भी वहां से फरार हो गए।

Recommended Video

अक्सर होती है टोल पर मारपीट की घटनाए
टोल मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि टोल पर आए दिन दबंग मारपीट करते रहते हैं। सोमवार की सुबह लगभग 11:30 बजे एक कार टोल पर आई जिससे टोल कर्मियों ने टोल मांगा। इसी बात को लेकर कार सवार ने टोल कर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। तभी उसके साथ के कई और दबंग आ गए और उन्होंने डंडे निकालकर टोलकर्मियो के साथ टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत व सुरक्षा प्रबंधन श्यामवीर के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत दादरी पुलिस से की गई है।
मुकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी आए दिन यहां पर दबंगों के द्वारा मारपीट की घटनाएं हो रही है जिसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से भी शिकायत की गई है लेकिन दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही है सोमवार को हुई मारपीट की घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।












Click it and Unblock the Notifications