नोएडा: महिलाओं को लिफ्ट देकर फंस जाते थे कार चालक, इस तरीके से लूटती थी पैसे
नोएडा। खाकी के दामन को दागदार करने वाला एक मामला राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में सामने आया है। यहां की सेक्टर 44 पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी महिला के साथ मिलकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे वसूली कर रहे थे। इस का खुलासा नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने किया है। बता दें कि इस गिरोह में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोगों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिए हैं।

जानकारी के अनुसार नोएडा स्थित सेक्टर 44 पुलिस चौकी इंचार्ज समेत 15 लोगों को झूठे रेप केस में फंसाकर राहगीरों से पैसे लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें पीसीआर 44 पर तैनात सिपाही के अलावा दो महिला भी शामिल है। आरोप है कि यह गिरोह योजना बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। गिरोह में शामिल महिलाएं किसी कार चालक से लिफ्ट लेती थी और फिर ऐसी जगह पर कार से उतरती थी जहां पुलिस की पीसीआर खड़ी होती थी। कार से उतर कर महिला अपने साथ रेप या छेड़खानी किये जाने का आरोप लगाती थी। इसके बाद पुलिस कर्मी मामला रफा दफा करने के बहाने अवैध वसूली करते थे।
आरोप है कि हनी ट्रैप में फंसाये व्यक्ति से पीसीआर पर तैनात सिपाहियों की मदद से ब्लैकमेलिंग कर वूसली की जाती थी। एसएसपी वैभव कृष्ण के निर्देश पर इस मामले में पुलिस चौकी इंचार्ज समेत 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। एसएसपी वैभव कृष्ण को काफी दिनों से इस तरह से वसूली किये जाने की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने सोमवार की देर शाम सेक्टर 44 की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में चौकी इंचार्ज सेक्टर 44 सुनील शर्मा, सिपाही मनोज, अजयवीर, देवेंद्र, और पीसीआर के तीन प्राइवेट ड्राइवर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन दो महिला भी शामिल हैं।
-
Jewar Noida Airport: 3900 मीटर लंबे रनवे पर कब से उड़ेंगी Flights, कहां-कहां जा सकेंगे? क्या होगा रूट? -
जेवर एयरपोर्ट का नाम DXN ही क्यों पड़ा? चौंका देगी 3 अक्षरों के पीछे की ये खास वजह! -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Noida International Airport: देश का पहला 'नेट जीरो' एयरपोर्ट, एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे की 10 बड़ी बातें -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications