Noida: मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर 21 लोगों को पकड़ा
Noida: मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर 21 लोगों को पकड़ा
नोएडा। खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से है। यहां पुलिस ने शॉप्रिक्स मॉल के स्पा सेंटर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने स्पा संचालक एवं प्रबंधक समेत सात ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही यहां काम करने वाली 14 लड़कियों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मौके से भारी तादाद में मादक द्रव्य तथा आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद किया है। इस बात की जानकारी नोएडा के डीसीपी ने दी है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 61 में स्थित शॉप्रिक्स मॉल के अंदर निरवाना नाम से एक स्पा एंड सैलून में सेक्स सैकेट चलने की सूचनाएं मिल रही थी। नोएडा जोन की एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा और एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने गुरुवार की देर रात स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के अंदर अफरातफरी मच गई। मौके पर कई महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मौके से पुलिस ने कथित देह व्यापार में संलिप्त 14 महिलाएं, सात ग्राहकों तथा स्पा संचालक गुलफान और प्रबंधक अखिलेश को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मादक द्रव्य, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह स्पा यहां तीन साल से चल रहा था।
मॉल के मैनेजर की भूमिका की होगी जांच
बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस स्पा के संचालन में मॉल के प्रबंधक एवं सिक्योरिटी अधिकारी की क्या भूमिका है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ और अहम जानकारियां मिली है और उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications