Noida: 2660 फर्जी कंपनियां बनाई और कर दिया 15 हजार करोड़ के GST का फर्जीवाड़ा, मास्टरमाइंड सहित 8 गिरफ्तार
noida news: नोएडा की सेक्टर 20 थाना पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो फर्जी फर्म बनाकर करीब 15 हजार करोड़ के जीएसटी का फर्जीवाड़ा कर चुका है। पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड समेत 8 लोगों को पकड़ा है।

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो 2660 फर्जी कंपनियां बनाकर करीब 15 हजार करोड़ से अधिकर का फर्जीवाड़ा कर चुका है। पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड समेत 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने हजारों लोगों के पैन कार्ड के डेटा और जाली दस्तावेजों के आधार पर सरकार को चुना लगाया है।
पुलिस की मानें तो गिरफ्त में आए आरोपी फर्म का फर्जी बिल बनाते थे और जीएसटी रिफंड (इनपुट टैक्स क्रेडिट) प्राप्त कर सरकार को चूना लगाते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 2660 फर्जी कंपनियां मिली हैं। इनमें 15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बीते 4.5 साल में आरोपियों ने जीएसटी रिफंड लिया है।
नोएडा पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करेगी। वहीं, इस फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
सेक्टर 20 पुलिस ने जालसाजों के इस गैंग का खुलसा करते हुए मास्टरमाइंड समेत 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 12 लाख 66 हजार रुपए, 32 मोबाइल, 28 कंप्यूटर/लैपटॉप, 258 आधार/पैन कार्ड, 03 लग्जरी कार बरामद की है।
इस बाबत जानकारी देते हुए नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सेक्टर 20 के पुलिस स्टेशन पर एक शिकायत मई के महीने में दर्ज कराई गई थी। जिसमें किसके पैन कार्ड के जरिए फर्जी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कर जीएसटी का इनवॉइस भरा गया था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो हजारों करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
Recommended Video

बताया कि अभी तक की जांच के आधार पर 2660 से अधिक कंपनियों का पता चला है, जिनके जीएसटी पिन नंबर भी पाए गए है। इस गैंग का मास्टरमाइंड दीपक मुरजानी है। बताया कि दीपक मुरजानी और उनके गैंग के पास से 6 लाख 35 हजार ऊपर का पैन कार्ड का डेटा भी ऑनलाइन पाया गया है।
बताया कि दीपक मुरजानी के गैंग में यासीन शेख, आकाश सैनी, राजीव, अतुल सेंगर, अश्वनि, विशाल और विनीता शामिल है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पकडे गए आरोपियों की दूसरी टीम में आंछित गोयल, प्रदीप गोयल, अर्चित,मयूर, चारू नागपाल, रोहित नागपाल, दीपक सिंघल है, जो अभी फरार है। पुलिस उनको पकड़ने में जुटी हुई है।
बताया कि फर्जी कंपनियों को जीएसटी नंबर कैसे मिला? इसमें किसी बड़े जीएसटी अधिकारी की भागीदारी तो नहीं है? इसी की जांच के लिए नोएडा पुलिस से जीएसटी केंद्र और प्रदेश मुख्यालय को लेटर भेजकर जांच करने के लिए कहा है। फर्जी कंपनियां कौन है इसकी जांच के लिए स्पेशलिस्ट को लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications