नोएडा: सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नोएडा: सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नोएडा, 13 अक्टूब: सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा की ओर से नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसएनडीटी यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति डॉ. शशिकला वंजारी और पूर्व डीन डॉ. रीता सोहनावत मुख्य अतिथि थे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की और नए छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं दी।

अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए, छात्राओं ने न्यूजपेपर से अलग-अलग तरह के परिधानों की डिजाइनिंग की। इसके साथ-साथ बच्चों ने पुरानी और अनुपयोगी बोतलों से अनेक प्रोडक्ट्स बनाए। नए छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट के सीनियर बच्चों ने फैशन शो किया। विभिन्न पोशाकों, प्रोडक्ट्स और रचनात्मक कोरियोग्राफी ने सबका दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में मौजूद, सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयर पर्सन श्रीमती स्नेह सिंह, सचिव प्रदीप गुप्ता, सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डॉ. वंदना जागलान और एच.ओ.डी डॉ नीतू मल्होत्रा ने छात्राओं की मेहनत को सराहते हुए उनकी रचनात्मक भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी विजेता छात्राओं को नगद ईनाम से सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications