Noida: शोएब ने इंस्टाग्राम पर की 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती, फिर दुष्कर्म के बाद करने लगा ब्लैकमेल

noida news: शोएब नाम के एक शख्स ने बीकॉम फर्स्ट ईयर की 17 वर्षीय लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शोएब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ लिया।

Noida News

Noida News: खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से है। यहां शोएब नाम के एक शख्स ने बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर नोएडा फेस 2 थाने की पुलिस ने शोएब के एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शोएब उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे, जिन्हें दिखाकर वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

DCP सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया, '10 जनवरी को थाना फेज 2 में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनके पड़ोस में रहने वाले शोएब ने उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ 2021 में इंस्टाग्राम के माध्यम दोस्ती की। आरोपी युवक ने उसे अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और अभियुक्त शोएब को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

शोएब ने अपना नाम बताया था सागर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शख्स शोएब ने अपना धर्म छिपाकर 17 वर्षीय युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। पीड़िता ने बताया कि शोएब ने अपना नाम सागर बताया था। पीड़िता ने बताया कि शोएब ने अपना धर्म छिपाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनी ली और फोटो भी खींच लिए।

Recommended Video

    नोएडा: मेट्रो स्टेशन पर छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सीसीटीवी में कैद

    ब्लैकमेल भी करता था आरोपी
    पीड़िता ने बताया कि उसकी अश्लील वीडियो और फोटो के बल पर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि आरोपी शोएब ने उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए कैश ले लिए। पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+