नोएडा: साइबर फ्रॉड करने वाले 3 लोगों को किया गिरफ्तार, नेपाली नागरिक का बैंक में खुलवाते थे फर्जी अकाउंट

नोएडा: साइबर फ्रॉड करने वाले 3 लोगों को किया गिरफ्तार, नेपाल नागरिकों का बैंक में खुलवाते थे फर्जी अकाउंट

नोएडा। नोएडा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अंतर्राज्‍यीय साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 11 मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, 14 हजार भारतीय रुपए, कम्बोडियन के 21500 रुपए समेत अन्य देशों की मुद्रा, चेक बुक, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तीन अभियुक्त नेपाली नागरिकों को म्यूजिक कंसर्ट का झांसा देकर नोएडा बुलाते थे। फिर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका बैंक का फर्जी अकाउंट खुलवाकर कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं, नेपाल नागरिकों को पैसे देकर वापस भेज देते थे।

Recommended Video

    साइबर फ्रॉड करने वाले 3 लोगों को किया गिरफ्तार, नेपाल नागरिकों का बैंक में खुलवाते थे फर्जी अकाउंट
    Noida News: Interstate cyber fraud gang with 3 people arrested

    नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस गैंग का खुलासा एसीपी थर्ड और एसओ सेक्टर-49 की पुलिस टीम ने पर्दाफाश किया है। साइबर फ्रॉड करने वाले तीन आरोपितों को सेक्टर-78 से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी कमल रवि लाल शर्मा उर्फ केशौराज न्यौपानै निवासी ग्राम मणिग्राम, थाना मोबारी जिला रूपेन्देही नेपाल, गीता शर्मा उर्फ गीता छेत्री निवासी गांव रुद्रपुर थाना खकाली चैक जिला रूपेन्देही नेपाल व अशोक कुमार यादव सलेमपुर पोस्ट चैरा थाना नराही जिला बलिया के रूप में हुई।

    अशोक नोएडा में सेक्टर-78 स्थित सोसायटी में और गीता व रवि सदरपुर में रहते हैं। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी नेपाल से लोगों को म्यूजिक कंसर्ट के नाम पर नोएडा बुलाते थे। इनके फोटो और फर्जी कागजात से इन्हें सिम दिलवा देते थे और आधार कार्ड बनवाकर इनका अकाउंट खुलवाते थे। इन लोगों को कुछ पैसे देकर वापस नेपाल भेज देते थे। ये आरोपी उन लोगों के अकाउंट में साइबर हैकिंग के पैसे ट्रांसफर करवाते थे। गैंग के कई लोग मुंबई में हैं, जो अकाउंट व मेल आदि हैककर लोगों के अकाउंट से पैसा निकालते हैं।

    साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड है अशोक
    कमल रबिलाल और गीता का काम नेपाली नागरिकों के फर्जी दस्तावेज बनवाना था। अशोक साथियों के साथ मिलकर बैंक अकाउंट खुलवाता था। दूसरे शहरों में बैठे साथियों की मदद से साइबर फ्रॉड का पैसे इन फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर करवाता था। इन लोगों ने अपने साथियों के साथ तमिलनाडु और राजस्थान में एक व्यापारी का अकाउंट हैककर उसके खाते से 82 लाख रुपये निकाल लिए थे और फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+