दशहरा झांकी में Bulldozer पर खड़ा हुआ CM Yogi के रूप में, भाजपाइयों ने बुलडोजर बाबा और जय श्रीराम के लगाए नारे
दशहरा झांकी में Bulldozer पर खड़ा हुआ CM Yogi के रूप में, भाजपाइयों ने बुलडोजर बाबा और जय श्रीराम के लगाए नारे
ग्रेटर नोएडा, 06 सितंबर: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दादरी कस्बे में राम जुलूस निकाला गया। इस बार प्रभु राम को बुलडोजर पर चढ़ाकर यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रभु राम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के वेश में एक व्यक्ति दिखाई दिया। इस दौरान सीएम योगी के वेश में बुलडोजर पर खड़े शख्स के साथ दो कमांडों भी नजर आए। इस दौरान भाजपाइयों ने बुलडोजर बाबा और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

बुलडोजर पर सीएम योगी के वेश में खड़े शख्स का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आपको बता दें, ग्रेटर नोएडा के दादरी में दशहरे के अवसर पर राम जुलूस में रथ का स्थान इस बार बुलडोजर ने ले लिया। तो वहीं, श्रीराम के साथ गेरुआ रंग के वस्त्र में मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के वेशभूषा में एक व्यक्ति भी सवार हुआ। जिसके आसपास ब्लैक कैट कमांडो के वेश में दो युवक भी खड़े नजर आए। इस दौरान भाजपाइयों ने बुलडोजर बाबा जिंदाबाद... जय श्री राम..., अयोध्या तो झांकी है... मथुरा काशी बाकी है...के नारे भी लगाए।
इस दौरान जुलूस के साथ भारी पुलिस भी तैनात रही। बता दें कि यह जुलूस रावण दहन से पहले निकाला गया था। जुलूस के दौरान मां काली की झांकी भी निकाली गई। जिसमें कई व्यक्ति बड़ी-बड़ी तलवारे चलाते हुए नजर आए। राम जुलूस में अक्सर राम सीता लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई। इन झांकियों के दौरान सीएम योगी और भगवान राम के नारे लगाए। लेकिन इस जलुस में राम को प्रतीक के रूप में रखकर सत्तारुढ़ राजनीतिक दल अपनी अलग रोटियां सेंकने में जुटा था।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications