रेमडेसिविर के लिए CMO के पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाई थी महिला, अब हुई इकलौते बेटे की मौत

रेमडेसिविर के लिए CMO के पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाई थी महिला, अब हुई इकलौते बेटे की मौत

नोएडा, अप्रैल 29: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के चलते कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। तो वहीं, रेमडेसिविर की कालाबाजारी की खबरें भी लगातार सामने आ रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक मां रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए सीएमओ के पैर पकड़कर उनसे मिन्नतें कर रही थी। मगर सिस्टम की निष्ठुरता ने उस अभागी मां से उसके 24 साल के बेटे को छीन लिया।

Recommended Video

      Noida: बेबस मां CMO के पैर छूकर Remdesivir की मांग रही भीख, हुई बेटे की मौत । वनइंडिया हिंदी
      Noida latest News Remedisvir Injection coronavirus latest news cmo deepak ohri

      आज तक की खबर के मुताबिक, खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली रिंकी देवी का इकलौता बेटा कोरोना पॉजिटिव हो गया था। जिसे नोएडा सेक्टर 51 स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने रिंकी देवी को रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने के लिए कहा गया। तभी उन्होंने किसी ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन सेक्टर 39 के सीएमओ दफ्तर से मिलेग। बेटे की जान बचाने और रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने के लिए वो भागी भागी सीएमओ दफ्तर की दहलीज पर पहुंच गई।

      काफी देर तक भटकने के बाद उसका सामना सीएमओ डॉक्टर दीपक ओहरी से हो गया। सीएमओ को देखते ही रिंकी देवी उनके पैरों में गिर गईं और बेटे की जिंदगी बचाने की फरियाद करते हुए इंजेक्शन की मांग करने लगीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने उनका पर्चा तो लिया, लेकिन रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी की बात कहकर मदद करने से इनकार कर दिया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर ट्विटर और फेसबुक पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।

      खबर के मुताबिक, रिंकी देवी रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए सीएमओ ऑफिस के बाहर इंतजार करती रही, लेकिन उससे इंजेक्शन नहीं मिल सका। हारकर वो शाम करीब 4:30 बजे जब सेक्टर-51 स्थित अस्पताल पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। उससे इकलौते बेटे की सांसों की डोर टूट चुकी थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+