जेवर विधायक ने छात्राओं से जनसंवाद कर दी सुरक्षा की गारंटी, कहा- सृष्टि की जननी होती हैं बेटियां

विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर छात्राओं से जनसंवाद किया। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और भविष्य में वह आगे कैसे बढ़े, उसको लेकर भी उनको विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए।

Noida Jewar MLA Dhirendra Singh meeting with girl students to guarantee their safety

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर छात्राओं से जनसंवाद किया। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और भविष्य में वह आगे कैसे बढ़े, उसको लेकर भी उनको विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जो विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, उनके बारे में भी विधायक मेवा ने मौजूद छात्राओं और अन्य लोगों को विस्तार से जानकारी दी।

Noida Jewar MLA Dhirendra Singh meeting with girl students to guarantee their safety

सृष्टि की जननी होती हैं बेटियां
दरअसल, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के आकलपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर सोमवार को बहन बेटियों के साथ जन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की समस्याओं को सुना और सभी से कहा कि वह अच्छी तरीके से अपनी पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि बेटियां सृष्टि की जननी होती है। उनके शिक्षित होने से कई घर शिक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने रबूपुरा में डिग्री कॉलेज का निर्माण भी मुख्यमंत्री से कहकर कराया है। जिसकी वजह से अब बहन बेटियों को पढ़ाई करने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से छात्रों की समस्याओं को सुना और उनसे कहा कि किसी भी प्रकार की पढ़ाई के दौरान यदि अड़चन आती है तो उनसे आकर अपनी समस्या छात्राएं बता सकती है। तत्काल ही आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Noida Jewar MLA Dhirendra Singh meeting with girl students to guarantee their safety

Recommended Video

    जेवर विधायक ने छात्राओं से जनसंवाद कर दी सुरक्षा की गारंटी

    बेटियों की सुरक्षा का पूरा जिम्मा हमारा - भाजपा विधायक
    विधायक ने वहां मौजूद सभी छात्रों को सुरक्षा का भरोसा भी दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की वजह से अब बहन बेटियां महफूज है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या उनको नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन काफी सख्त है। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथ में बागडोर है। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद छात्राओं के परिजनों से भी अपनी बेटियों की शिक्षा को बीच में नहीं रोकने का भी आग्रह किया। साथ ही कहा कि पढ़ाई को बीच में न रोका जाए। बेटियों को शिक्षित किया जाए। उनकी सुरक्षा को लेकर अगर कोई भी माँ बाप चिंतित है तो वह आकर उनसे फ़ौरन बात करें। उन्होंने कहा की आपकी बेटी की सुरक्षा का पूरा जिम्मा हम उठाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+