नोएडा-ग्रेटर नोएडा पुलिस एक अप्रैल से शुरू करने जा रही वाहनों का चेकिंग अभियान, साथ रखें पूरे दस्तावेज

नोएडा-ग्रेटर नोएडा पुलिस एक अप्रैल से शुरू करने जा रही वाहनों का चेकिंग अभियान, साथ रखें पूरे दस्तावेज

नोएडा। अगर आप अपने वाहन से नोएडा या ग्रेटर नोएडा जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास साबित हो सकती है। दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस एक अप्रैल से वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू करने जा रही है। इस दौरान पुलिस आपके वाहन के सभी तरह के दस्तावेजों को चेक करेगी। अगर आपके दस्तावेज पूरे नहीं मिले तो आपका चालान कटना तय है।

Noida-Greater Noida Police going to start vehicle checking campaign from April 1

दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के समय जिन कागजातों की वैधता फरवरी, 2020 और उसके बाद खत्म हो रही थी, उन सबकी वैधता बढ़ाते हुए सरकार ने ऐसे लोगों को राहत बड़ी राहत दी थी। लेकिन अव वो वैधता 31 मार्च, 2021 को समाप्त हो रही है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने वाहन स्वामियों को चेतावनी देना भी कई दिन पहले शुरू कर चुकी है।

प्रशासन के मुताबिक, केन्द्र सरकार की तरफ से वाहन स्वामियों के दस्तावेजों की तारीख दोबारा बढ़ाने संबंधित कोई सूचना अभी तक नहीं आई है। इसलिए एक अप्रैल से चेकिंग अभियान शुरु किया जा रहा हैं। अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र समेत दूसरे सभी दस्तावेज रिन्यू नहीं है तो दस्तावेजों के संबंध में किसी भी तरह का कोई बहाना नहीं चलेगा।

वहीं, जानकारों की मानें तो वैधता की समय सीमा बढ़ने के चलते वाहन स्वामियों ने दस्तावेज रिन्यू नहीं कराए थे। जिसके चलते परिवहन विभाग के राजस्व में भी बड़ी कमी आई है। अब प्रशासन की ओर से दस्तावेजों को रिन्यू कराने के लिए अब दो दिन 30 और 31 मार्च का वक्त दिया जा रहा है। वाहन स्वामी इन दो दिनों में परिवहन कार्यालय आकर या आनलाइन दस्तावेजों को रिन्यू करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+