Noida: लगाया गले और फिर चला दी छात्रा पर गोली, हॉस्टल जाकर खुद को भी किया शूट, दोनों की मौत
गुरुवार दोपहर अनुज की साथ में पढ़ने वाली छात्रा नेहा चौरासिया से कुछ समय बात हुई, वो गले मिले और अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी। इसके बाद उसने हॉस्टल जाकर खुद को भी गोली मार ली।

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में शिव नाडर यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने पहले छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। छात्रा की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। छात्रा को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। यह दोनों छात्र और छात्रा बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में पढ़ते थे।

छात्रा को गले लगाया और फिर बरसा दीं गोलियां
बता दें कि पूरी घटना ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत शिव नाडर यूनिवर्सिटी की है। जहां गुरुवार को बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में पढ़ने वाला अमरोहा निवासी अनुज और साथ ही में पढ़ने वाली छात्रा नेहा चैरसिया डाइनिंग हॉल के सामने खड़े होकर बात कर रहे थे। बात करते-करते दोनों गले मिले, जिसके बाद अचानक अनुज ने पिस्टल निकली और नेहा को गोली मार दी। नेहा को घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बॉयज हॉस्टल के कमरे में जाकर खुद को भी मारी गोली
नेहा को गोली मारने के बाद अनुज बॉयज हॉस्टल पहुंचा, जहाँ उसने रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली। अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है, घटना स्थल को येलो टेप से सुरक्षित किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हत्या की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। फिलहाल दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications