Noida Fire: नोएडा के प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, बुझाने के लिए पहुंची 18 दमकल की गाड़ियां
Noida Fire: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में प्लास्टिक की ट्रे बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 18 दमकल गाड़ियों की मदद ली जा रही है। वहीं, कंपनी के अंदर फंसे 18 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल आग कैसे लगी, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह के मुताबिक सी-14 सेक्टर- 3 में प्लास्टिक की ट्रे बनाने की एक कंपनी है। शुक्रवार को कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। फिलहाल दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग की वजह से किसी भी जनहानी की खबर नहीं है। वहीं, अंदर फंसे कर्मचारियों को भी बाहर निकाल लिया गया है।
मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह के मुताबिक आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को थोड़ा सांस लेने में परेशानी हो रही है। क्योंकि प्लास्टिक के ट्रे के जलने की वजह से दुर्गन्ध भयानक हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Gyanvapi row: 'शिवलिंग की कार्बन डेटिंग' पर फैसला अभी नहीं, अब इस तारीख को आ सकता है निर्णय












Click it and Unblock the Notifications