नोएडा बॉर्डर: नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए जरूरी खबर, सिर्फ इन लोगों को मिलेगी एंट्री
नोएडा। 8 जून को दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के सभी बॉर्डर खोल दिए गए थे, लेकिन एक बार फिर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सिर्फ जरुरी सेवाओं से जुड़े या मूवमेंट पास वाले लोगों को ही दिल्ली जाने दिया जा रहा है। बता दें, इसेंशियल सर्विस पास नहीं होने पर बड़ी संख्या में वाहनों को वापस दिल्ली भेजा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस बिना पास के दिल्ली में भी प्रवेश नहीं करने देगी। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है।
Recommended Video

यूपी से दिल्ली जाना चाहते है तो इस बात का रखे जरुर ध्यान
नोएडा और गाजियाबाद से अगर कोई दिल्ली जाना चाहता है तो इस बात का ध्यान जरुर रखे कि जिला प्रशासन एक बार फिर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। यह सख्ती दिल्ली में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए बढ़ाई गई है। पुलिस जिला मजिस्ट्रेट से जारी पासधारकों को चेकिग के बाद ही नोएडा में प्रवेश दे रही है। इससे बॉर्डर पर जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार शाम भी कालिंदी कुंज, डीएनडी, चिल्ला बार्डर पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस को पास चेकिग के साथ ही जाम कम कराने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।

सड़कों पर आवागमन 40-50 फीसद बढ़ा
पुलिस ने बिना पास यात्रा कर रहे लोगों को वापस लौटा दिया। सख्ती का आलम यह रहा कि पुलिस ने मोटरसाइकिल वालों को भी वापस भेज दिया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अनलॉक-1 में सड़कों पर वाहनों का आवागमन 40-50 फीसद तक बढ़ गया है। इससे बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिली। उधर, डीसीपी ट्रैफिक राजेश एस का कहना है कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पास चेकिग के बाद ही सीमा में वाहन चालकों को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, चेकिग की वजह से वाहनों की लंबी कतार लगती है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने की थी समीक्षा बैठक
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर के हालातों को लेकर देर शाम पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने एक समीक्षा बैठक की थी। बैठक में पुलिस अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एडीसीपी जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि अब बॉर्डर पर पुलिस के तेवर पहले से सख्त होंगे, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने अपने इलाकों में जाने वालों की चेकिंग बंद कर दी है। इसलिए नोएडा पुलिस डीएनडी, नोएडा गेट और कालिंदी कुंज पर अपनी सीमा में नए चेकिंग प्वाइंट बना रही है और इन प्वाइंट पर दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके पास देखे जाएंगे। जिनके पास बॉर्डर पार करने के लिए पास होगा, उन्हें ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे दिल्ली की ओर से लौटने वालों का नोएडा पुलिस पर दबाव कम होगा।इसस पहले भी बॉर्डर को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए 21 अप्रैल को सील किया गया था।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: अंबेडकर जयंती पर क्या खुला-क्या बंद? ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर ये है अपडेट -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी -
नोएडा विरोध प्रदर्शन: पुलिस ने बाहरी प्रभाव को संबोधित किया -
Delhi Power Cut: 12 अप्रैल को वीकेंड पर दिल्ली के इन पॉश इलाकों में बिजली कटौती, चेक करें BRPL की लिस्ट -
Nari Shakti Vandan: 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया नारी शक्ति का नया दौर -
Noida Labour Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग पर भारी बवाल, सड़क पर उतरे कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन -
Delhi Yamuna Elevated Road: यमुना किनारे 19.2Km एलिवेटेड रोड और मेट्रो का मेगा विस्तार,क्या है पूरा प्लान? -
Delhi EV Policy: पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की उलटी गिनती! 2027 से 3-व्हीलर और 2028 से 2-व्हीलर होंगे इलेक्ट्रिक -
Noida Kya Khula-Kya Band: फैक्ट्री वर्कर्स का उग्र प्रदर्शन, कौन से रूट ब्लॉक? स्कूल-बैंक, क्या खुला-क्या बंद? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications