नोएडा: ढाई लाख रुपए का इनामी बदमाश अजय कालिया एनकाउंटर में ढेर, कई राज्यों में था वॉन्टेड

नोएडा, 07 जुलाई: नोएडा पुलिस और यूपी एसटीएफ ने ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत ढाई लाख रुपए के इनामी बदमाश जयपाल उर्फ अजय कालिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मुठभेढ़ नोएडा के सेक्टर 20 इलाके में हुई। कालिया के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती और रेप जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। अजय कलिया पर मथुरा से एक लाख और टप्पल, अलीगढ़ से 50 हजार का इनाम था, जबकि 1 लाख शासन की ओर से घोषित था। पुलिस के मुताबिक, 20 जनवरी 2020 को अजय कालिया ने ही अपने साथियों के साथ केएमपी रोड, पलवल में गाड़ी पंक्चर करके सवारियों से लूटपाट की थी और एक 14 साल बालक के साथ कुकर्म किया था।

most wanted criminal ajay kalia killed in encounter in noida

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अजय कालिया

पुलिस और एसटीएफ के मुताबिक, बुधवार को एसटीएफ और नोएडा पुलिस को हाइवे पर लूट, डकैती और बलात्कार करने वाले घुमन्तु जनजातियों के सक्रिय गैंग के बारे में सूचना मिली थी।. पुलिस और एसटीएफ की टीम ने नोएडा के थाना 20 इलाके में बदमाशों को ट्रैक कर लिया। पुलिस को देखते हुए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात इनामी बदमाश अजय कालिया को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई राज्यों में वॉन्टेड था कालिया

पुलिस के मुताबिक, बदमाश की पहचान अजय उर्फ कालिया पुत्र सुरेश के रूप में हुई है, जो रेवारी, हरियाणा का रहने वाला था। अजय कालिया पर लूट डकैती के साथ रेप के कई मामले जनपद मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और पलवल, हरियाणा में दर्ज हैं। कालिया कई राज्यों में वॉन्टेड था। यूपी एसटीएफ प्रभारी आईजी अमिताभ यश ने बताया किमुठभेड़ में ढेर बदमाश अजय कालिया और उसका गैंग हमेशा हाईवे पर ही लूट की घटनााओं को अंजाम देता था। यह गैंग घुमन्तु जनजातियों के कुख्यात बदमाशों को मिलाकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अजय उर्फ कालिया के अन्य साथी बदमाशों की तलाश में हरियाणा और यूपी में छापेमारी अभी भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+