ग्रेटर नोएडा: फ्लैट के अंदर महिला की निर्मम हत्या, युवक गिरफ्तार
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरिहंत आर्डेन सोसायटी में गुरुवार को एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव लहूलुहान हालत में फ्लैट के अंदर कमरे में बंद मिला। पुलिस ने मामले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने महिला की हत्या की बात कबूल की है।
Recommended Video

घर में अकेली थी महिला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसायटी में नीरजा चौहान (49) अपने परिवार के साथ रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, नीरजा के पति एनटीपीसी में अधिकारी हैं, जबकि उनका बेटा भी एक कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नीरजा घर पर अकेली थीं। देर शाम जब बेटा घर लौटा तो बेल बजाने के बावजूद काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। फ्लैट के अंदर नीरजा का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक गिरफ्तार
बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक युवक संदिग्ध दिखा। पुलिस ने फुटेज के आधार पर राघव नाम के युवक को गिरफ्तार किया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है।

ढाई साल से था संपर्क में
पुलिस का कहना है कि राघव महिला से ढाई साल से संपर्क में था। राघव महिला के घर भी आता जाता रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक मोबाइल ऐप के जरिए दोस्ती हुई थी। वह लंबे समय से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। गुरुवार को भी राघव ने नीरजा से पैसे की डिमांड की थी, जब नीरजा ने पैसे देने से मना किया तो राघव ने उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications