'5 लाख दे जाओ और अपने भाई को ले जाओ', युवक के गायब होने के 6 दिन बाद घर आया फोन

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-66 मामूरा से हफ्तेभर पहले गायब एक युवक के भाई से फिरौती मांगी गई है। किसी अनजान शख्स ने 5 लाख रुपयों की मांग की। इस मामले में लापता युवक के भाई ने थाना फेज थ्री में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि मुझे फोन आया था, '5 लाख दे जाओ और अपने भाई को ले जाओ।' अब पुलिस कॉल करने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

kidnappers call to noida man, said- Give us 5 Lakh rupees and Take It Brother

एसएचओ देवेंद्र सिंह यादव के अनुसार, मामूरा में मुकुट बिहारी छोटे भाई विकास (24) के साथ किराए पर रहते हैं। विकास सेक्टर-64 की एक कंपनी में जॉब करता है। मुकुट का कहना है कि विकास 12 सितम्बर को डयूटी पर गया था, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। मुकुट ने इसकी शिकायत पुलिस से की, हालांकि कुछ नहीं हो सका।

उसके बाद मुकुट के फोन पर 18 सितंबर की रात दिल्ली भजनपुरा एरिया से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि तुम्हारा भाई हमारे कब्जे में है। यदि उसे छुड़ाना है तो पांच लाख पहुंचा दो। इसके बाद मुकुट बुधवार रात को थाना थ्री में दोबारा पहुंचा। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि एक युवक की मिसिंग की शिकायत आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+