कराटे चैंपियन लड़की से इश्क के बाद की शादी, अब बोला- मुझे मेरी बीवी से बचाओ

नोएडा। नोएडा में रहने वाले एक युवक की डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर कराटे चैंपियन युवती से मुलाकात हुई। बातचीत आगे बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कराटे चैंपियन को लाइफ पार्टनर बनाकर युवक के जीवन में ऐसा भूचाल आया, जिसे वह शायद जिंदगीभर भूल न पाए।

पत्नी की पिटाई से अस्पताल पहुंचा पति

पत्नी की पिटाई से अस्पताल पहुंचा पति

मामला नोएडा के सेक्टर-19 का है। कराटे चैंपियन पत्नी ने पति दीपक साहनी को इतना पीटा कि वह अस्पताल पहुंच गया। दीपक के एक पैर में फ्रैक्चर है और कई जगह ब्लड क्लॉटिंग है। पिता अशोक साहनी रविवार की सुबह व्हील चेयर पर दीपक को जिला अस्पताल ले गए।

धक्का देकर तोड़ा पैर, फिर किया हमला

धक्का देकर तोड़ा पैर, फिर किया हमला

पीड़ित पति दीपक ने बताया, शादी के बाद से ही घर में अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते थे। कुछ दिन बाद ही ये झगड़ा बढ़ने लगा और वह मुझ पर हावी होने लगी। इसके बाद जब भी झगड़ा होता तो वह मुझे पीटने लगी। शनिवार की रात भी झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी ने मुझे ऐसा धक्का दिया कि उसका पैर टूट गया। रात भर दर्द से तड़पते हुए पड़ा रहा। रविवार की सुबह जब बचकर बाहर निकलने लगा तो उसने फिर से हमला कर जख्मी कर दिया।

'मुझे मेरी बीवी से बचाओ'

'मुझे मेरी बीवी से बचाओ'

दीपक ने पुलिस से अपनी बीवी से बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। महिला से पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच कर उच‍ित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+