Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोएडा: पुलिस कमिश्नर के आने से पहले ही मुख्यालय में जलाई गैंगस्टर वाली फाइलें, क्यों जलाईं चर्चा शुरू

नोएडा. उत्तर प्रदेश में नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण के सस्पेंड होने के बाद, अब यहां पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने और नए पुलिस आयुक्त के आने की तैयारी हो चुकी हैं। हालांकि, नए पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के ग्रेटर नोएडा पुलिस मुख्यालय में कार्यभार लेने से पहले ही बदलाव से जुड़ी बड़ी खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पुलिस मुख्यालय की कुछ फाइल और कागजात जलाए गए हैं।

In Noida, Files burns in police office, many questions rises what happens

इस बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारी साफ-साफ बताने से बच रहे हैं। कुछ यही कह रहे हैं कि वे रद्दी और बेकार कागजात थे, जो कूड़े में जलाए गए हैं। हालांकि, फिर भी पुलिस कमिश्नर के आने से पहले ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस ऑफिस में कागजों को जलाए जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। जले दस्तावेजों की जो तस्वीर सामने आई हैं, वह गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की जलती दिखी हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है आखिर क्यों फाइलें जलाई गई हैं। ये दस्तावेज दफ्तर के पीछे जलाए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ जांच रिपोर्ट जलाई गई हैं। हालांकि, उन्हें जलाने का मकसद पुलिस अधिकारी बता नहीं रहे हैं। अब नवनियुक्त कमिश्नर आलोक सिंह के चार्ज ग्रहण करने से पहले फाइलें जलाने पर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+