ऑर्डर देने में हुई देरी तो Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर की हत्या

ग्रेटर नोएडा, 01 सितंबर: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्विगी डिलीवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट मालिक की महज इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि ऑर्डर में देरी हो रही थी। घटना बुधवार की सुबह की है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की मित्रा हाउसिंग सोसायटी में ऑर्डर में देरी होने को लेकर हुए विवाद में स्विगी डिलीवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या की। मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में 3 टीमें लगाई गई हैं।

Recommended Video

    Greater Noida में Swiggy का Delivery Boy बना हत्यारा, रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली | वनइंडिया हिंदी
    Greater Noida Swiggy delivery boy shot restaurant owner over delay in order

    ऑर्डर देने में हुई देरी से भड़का स्विगी डिलीवरी ब्वॉय

    ग्रेटर नोएडा के मित्रा सोसायटी में सुनील जम जम फूड डिलिवरी नाम से एक रेस्टोरेंट चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह स्विगी डिलीवरी ब्वॉय 12:15 मिनट पर चिकन बिरयानी और पूड़ी सब्जी का ऑर्डर लेने रेस्टोरेंट पहुंचा। रेस्टोरेंट पर काम करने वाले नारायण ने उसे तैयार चिकन बिरयानी तुरंत सौंप दी, जबकि पूड़ी सब्जी के लिए थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा।

    रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑर्डर के लिए कुछ देर इंतजार को लेकर डिलीवरी ब्वॉय गुस्सा गया और कर्मचारी से भिड़ गया। इस बीच रेस्टोरेंट मालिक सुनील ने बीच बचाव किया, तभी डिलीवरी ब्वॉय ने सुनील को गोली मार दी। गंभीर हालत में सुनील को तुरंत यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब के नशे में था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। जिसने रेस्टोरेंट मालिक की हत्या में मदद की थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+