ब्रेकअप के बाद मारपीट करता था अनुज सिंह, ई-मेल में बताई थी स्नेहा चौरसिया ने आपबीती

shiv nadar university murder: अनुज सिंह के व्यवहार के कारण स्नेहा चौरसिया ने कुछ समय पहले उससे ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, अनुजब्रेकअप करने के लिए तैयार नहीं था। इसके चलते अनुज ने स्नेहा से मारपीट भी की थी।

Sneha Chaurasia

shiv nadar university murder: स्नेहा चौरसिया (नेहा) कानपुर जिले की रहने वाली थी और अनुज सिंह अमरोहा के। दोनों शिव नाडर यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र से बीए कर रहे थे और तृतीय वर्ष के छात्र थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई।

स्नेहा और अनुज को कॉलेज कैंपस में भी साथ-साथ देखा जाता था। लेकिन,आपसी झगड़े और शक के कारण यह दोस्ती टूट गई। स्नेहा ने अनुज से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि, अनुज सिंह, स्नेहा से ब्रेकअप करने के लिए तैयार नहीं था। इसके बात का खुलासा स्नेहा चौरसिया द्वारा डीन ऑफ स्टूडेंट्स से ई-मेल की गई शिकायत से हुआ है।

दरअसल, ब्रेकअप के बाद अनुज सिंह अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा को धमकाता और मारपीट करता था। इस बात की शिकायत स्नेहा ने 2 से 3 बार यूनिवर्सिटी प्रशासन से की थीं। NBT की खबर के मुताबिक, स्नेहा चौरसिया ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स से ई-मेल पर एक शिकायत इसी साल 14 मार्च को की थी।

शिव नाडर यूनिवर्सिटी के अधिकारी देवदीप ने बताया कि स्नेहा द्वारा डीन ऑफ स्टूडेंट्स को किए गए ई-मेल में लिखा था कि अनुज मेरे बैच का है, दो साल से उससे दोस्ती थी। आपसी झगड़ों के कारण अनुज से दोस्ती तोड़ने का फैसला किया था।

हालांकि, अनुज इसके लिए तैयार नहीं था। उसने दो महीने में 4 बार उसके (स्नेहा चौरसिया) के साथ हिंसा (मारपीट) की थी। इस वजह से उसके शरीर पर चोट के निशान भी आए। इतना ही नहीं, एक बार गला दबाकर बेहोश भी कर दिया था।

जिसके कारण उसे (स्नेहा) पैनिक अटैक आने लगे थे। मेल में स्नेहा ने बताया था कि अनुज ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी और अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को फोन पर बताने को भी कहा था। हालांकि, उसने अपनी शिकायत में कहा खा कि वह अधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती।

केवल यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि छात्र अनुज किसी भी तरह से मुझसे या मेरे परिवार से संपर्क में न रहे। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि छात्रा (स्नेहा) की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी। छात्र को वॉट्सऐप ग्रुप से हटा दिया गया और छात्रा से दूर रहने को कहा गया था।

Recommended Video

    गौतमबुद्धनगर: बैंकों से 23 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 सदस्य अरेस्ट

    हालांकि, अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्नेहा की उन शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो कैम्पस में हुई इस अप्रिय घटना को होने से रोका जा सकता था। यूनिवर्सिटी के फाइनैंशल ऑपरेशन्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजा नटराजन ने TOI को बताया कि, 'स्नेहा चौरसिया ने अनुज के खिलाफ 2 से 3 शिकायत की थीं।

    उन्होंने बताया था कि दोस्तों के बीच अक्सर ऐसे झगड़े हो जाते हैं। इस तरह की शिकायतें आती रहती हैं। हमने उन्हें काउन्सलिंग मुहैया कराई थी। स्नेहा द्वारा यूनिवर्सिटी में शिकायत किए जाने की बात का खुसाला खुद अनुज ने अपने 23 मिनट के वीडियो में भी किया है, जो पुलिस ने अनुज के जीमेल अकाउंट से अपने कब्जे में लिया था।

    23 मिनट के वीडियो में खुद अनुज इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि स्नेहा ने मुझ पर आरोप लगा था कि अनुज मुझे टॉर्चर कर रहा है। स्नेहा ने ये तक बोला था कि अनुज ने मुझपर हाथ उठाया, लातों से मारा।' अनुज ने वीडियो में स्नेहा द्वारा कॉलेज प्रशासन से खुद के बारे में शिकायत करने की बात भी कही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+