Greater Noida की इस सोसाइटी में लगाया गया ड्रेस कोड, नाइटी और लुंगी पहनकर टहलने पर रोक
Greater Noida News: स्कूल-कॉलेजों के अलाव ऑफिसों में ड्रेस कोड़ के बारे में तो आप सब ने सुना होगा। लेकिन, अब ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में ड्रेस कोड का लागू होने का नया मामला सामने आया है। जी हां..सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा की 'हिमसागर सोसाइटी' (Himsagar Society) का एक पत्र वायरल हो रहा है।
इस पत्र में लिखा है कि हिमसागर सोसाइटी में नाइटी और लुंगी पहनकर टहलने (विचरण) ना निकलें। क्योंकि, नाइटी और लुंगी घर का पहनावा है। वायरल पत्र पर सोसाइटी के सचिव के हस्ताक्षर भी हैं। आपको बता दें कि हाल में कुछ धार्मिक स्थानों पर भी ड्रेस कोड़ लागू किया गया है।

सोसाइटी में ड्रोस कोड का यह नोटिस 10 जून को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया था। इस नोटिस की फोटो खींचकर सोसाइटी के किसी शख्स ने मंगलवार 13 जून को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो गई। बता दें कि हिमसागर अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा के फाई 2 पॉकेट 4 स्थित है।
अपार्टमेंट की RWA ने नोटिस जारी करते हुए सोसायटी में सुबह-शाम टहलने वाले लोगों को पहनावे पर ध्यान देने के लिए कहा है। RWA के सचिव की ओर से जारी नोटिस का शीर्षक है- सोसाइटी के प्रांगण में विचरण करने के लिए ड्रेस कोड। इसमें आगे लिखा है कि,
हम सभी हिमसागरवासी कोपरेटिव सोसाइटी के माननीय सदस्य है। आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि जब कभी आप सोसाइटी में विचरण किसी भी समय करें, अपने आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखे ताकि किसी को आपत्ति ना हो। आपके बालक/बालिकाएं भी आपसे सीखते हैं। अत:सभी से अनुरोध है कि लुंगी और नाइटी जो की घर का पहनावा है इन्हें पहनकर विचरण न करें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोसाइटी में करीब 300 से अधिक परिवार रहते हैं। गर्मी के समय सोसाइटी के लोग सुबह-शाम सोसाइटी में टहलते हैं। इस दौरान कुछ लोग लुंगी व नाइटी पहनकर टहलते हैं। इस संबंध में सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीके कालरा का कहना है कि शिकायतें आ रही थीं कि लोग घर के अंदर पहनने वाले कपड़ों में ही बाहर घूमने लगते हैं।
इससे गलत माहौल बनता है। इसे देखते हुए निवासियों से सिर्फ अनुरोध किया गया है। इसमें कोई ऐसा नियम लोगों के ऊपर नहीं थोपा गया है। सभी का मौलिक अधिकार है कि वह अपने हिसाब से रहे, लेकिन उन्हें अपने मौलिक कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा, ताकि अन्य किसी को बाधा न पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications