Brijesh Rai: सामने आई घटना की सीसीटीवी फुटेज, मारते दिख रहे बार के बाउंसर्स
Brijesh Rai: सामने आई घटना की सीसीटीवी फुटेज, मारते दिख रहे बार के बाउंसर्स
नोएडा, 01 मई: गार्डन्स गैलेरिया मॉल (Gardens Galleria Mall) के लॉस्ट लेमन बार में हुई बृजेश राय की हत्या के मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस को घटना वाली रात का सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। इस फुटेज में मृतक बृजेश राय और बाउंसर और बार स्टाफ के बीच तीखी बहस के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।

यह घटना 25 अप्रैल की रात 11 बजे के आसपास की है। बृजेश नोएडा सेक्टर-39 के गार्डन गैलरिया मॉल में स्थित लोस्ट लेमन रेस्तरां में पार्टी करने गए थे। उस दौरान उनके साथ अन्य पांच साथी भी मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के बाद रेस्तरां स्टाफ ने 7000 रुपए का बिल थमाया, जिसमें बीयर की बोतलों का चार्ज भी शामिल था। बृजेश राय और उनके ग्रुप की आपत्ति थी कि उन्होंने जितनी बीयर पी हैं, उससे उससे ज्यादा बिल में दर्ज की गई हैं, इसलिए एक्स्ट्रा चार्ज हटाया जाए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद रेस्तरां के स्टाफ ने मॉल के बाउंसर्स ने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मिलकर बृजेश राय सहित पूरे ग्रुप पर हमला कर दिया। पिटाई से बृजेश राज की मौत हो गई। बृजेश नोएडा सेक्टर-80 की एक कंपनी में नौकरी करता था। जबकि बृजेश पत्नी डीपीएस स्कूल में शिक्षिका हैं। बृजेश एक दिन पहले ही अपने घर बिहार के छपरा से नोएडा लौटा था। इस मामले में रविवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज से घटना पूरी तरह से साफ हो गई। इसमें बाउंसर्स और स्टाफ को बृजेश से लड़ाई करते देखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आखिरी कुछ सेकेंड में बृजेश अपने मोबाइल से फोटो क्लिक करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस दौरान बाउंसर और स्टाफ उनकी पिटाई करने लगते हैं। बृजेश नीचे गिर जाता है और बार के बाउंसर और स्टाफ उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। जिसके बाद बृजेश घायल हो जाता है और अस्पताल में उसकी मौत हो जाती है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात आई सामने
बृजेश राय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हेड इंजरी, स्प्लीन फ्रैक्चर और लिक्विड इन स्टमक बृजेश की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने और तहरीर के आधार पर 9 लोग के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं घटना में शामिल 8 लोगों की गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक व्यक्ति अभी फरार है। पुलिस की मानें तो फरार अभियुकत को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications