जिन दोस्तों पर था अटूट विश्वास उन्हीं ने दिया धोखा, 10 लाख के पीछे दोस्त की जिंदगी छीन ली

Noida news, नोएडा। पुलिस ने मोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहित की हत्या कर्ज में दिये गए पैसे वापस मांगने की वजह सामने आयी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कार बरामद कर ली है। मोहित 15 मई को अपने घर से लापता हुआ था। दो दिन बाद 17 मई को उसका शव नहर में मिला था।

Uterus inside the body of man doctor operated

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के सैनी गांव के मोहित की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था। 17 मई को नहर से मोहित का शव बरामद हुआ था। मोहित की हत्या उसके ही दोस्तों ने कर्ज में दिये पैसों का तकादा करने पर की गई थी। दरअसल इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के सैनी का मोहित 15 मई को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तब पता चला कि मोहित एक सफेद रंग की कार में आखिरी बार देखा गया था। जिसके बाद मोहित के परिजनों ने उसके चार दोस्तों पर शक जताया।

four friends killed his best friend for money

पुलिस ने जब मोहित के दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने मोहित की हत्या का सच बता दिया। पुलिस के मुताबिक मोहित ने अपने दोस्तों को करीब 10 लाख रुपये उधार दे रखे थे। इनमें प्रशांत को 3 लाख रूपए, गौरव को 7 लाख रुपए ब्याज पर दिए थे। मोहित अपने पैसों को अब वापस मांग रहा था। पैसे न देने पड़े इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनायी। तय योजना के अनुसार 15 मई को प्रशांत और गौरव अपने दो अन्य साथियों के साथ सैनी गांव से मोहित को अपनी कार में बैठाकर ले गए और रास्ते में उसे कार के अंदर ही गोली मार दी। बाद में शव को उन्होंने दनकौर थाना क्षेत्र की खेरली नहर में डाल दिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 17 मई को मोहित का शव नहर से बरामद किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और तीन तमंचों के अलावा वह कार भी बरामद कर ली जिसमें मोहित की हत्या की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+