Greater Noida: बेसमेंट में पति का शव तो कमरे में पड़ा था महिला का शव, रातभर घर पर चली थी पार्टी

Greater Noida Crime News, ग्रेटर नोएडा। खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से है, यहां बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-2 में आई 24 मकान नंबर में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बुजुर्ग का शव बेसमेंट में पड़ा हुआ था तो वहीं, महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था। पुलिस की मानें तो रात घर में पार्टी चली थी।

Recommended Video

      Greater Noida: बेसमेंट में पति का शव तो कमरे में पड़ा था महिला का शव, रातभर घर पर चली थी पार्टी
      Elderly couple murdered in Alpha-2 sector of Greater Noida

      ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शुक्रवार की सुबह अल्फा-2 सेक्टर में स्थित आई-24 मकान में डबल मर्डर की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि नरेंद्र नाथ (70) और सुमननाथ (65) दोनों पति-पत्नी थे।

       Elderly couple murdered in Alpha-2 sector of Greater Noida

      बताया कि प्रारंभिक दृष्टि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुछ लोगों को घर पर पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया था। डीसीपी ने बताया कि घर वालों की भी शक है कि बाहर से आए लोगों द्वारा डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई है। घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। बताया कि नरेंद्र नाथ का लेन-देन का काम था। इन्होंने कई लोगों को पैसे उधार पर दे रखे है। घरवालों को यह भी शक है कि उन लोगों के द्वारा भी ये घटना की जा सकती है।

      डीसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि लूटपाट या घर में जबरन घुसने की कोशिश के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए है। दरवाजा खुलने के बाद ही ये लोग घर में घुसे है। कहा कि नरेंद्र नाथ की पत्नी समुननाथ की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है करीब 11:30 बजे की। जिसमें वो अपने दमाद से बात कर रही है। कॉल रिकॉर्डिंग में भी पार्टी का जिक्र किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+