श्रीकांत त्यागी की पत्नी के विवाद के बाद अब नोएडा ग्रैंड ओमेक्स में चला बुल्डोजर
नोएडा, 30 सितंबर। नोएडा अथॉरिटी सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी स्थित 100 फ्लैट के बाहर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। दरअसल श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने हाल ही में एक नया हंगामा खड़ा करते हुए कहा था कि वह सोसाइटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां पर पॉम ट्री लगाएंगी। जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। लोगों की शिकायत के बाद नोएडा अथॉरिटी ने सोसाइटी में स्थित 100 फ्लैट के बाहर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में आज नोएडा अथॉरिटी के बुल्डोजर यहां पहुंचे और अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध किया।

दरअसल अनु त्यागी ने कहा था कि सोसाइटी में कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, लिहाजा उनके अतिक्रम को भी हटाया जाए। उनकी इस मांग के बाद सोसाइटी के लोगों ने एकमत होकर इन अतिक्रम को हटाने की बात मान ली है। लोगों की सहमति के बाद अथॉरिटी ने सोसाइटी में मुआयना किया, जिसमे पाया गया कि 100 फ्लैट के बाहर अतिक्रमण है, जिसे हटाया जाएगा। सोसाइटी में रह रहे लोगों ने खुद से अपना अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद अथॉरिटी ने इन्हें हटाने के लिए बुल्डोजर भेज दिया है और यहां रह रहे लोगों से अपील की है कि वह इस अभियान में सहयोग करें।
दरअसल श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर लगे पॉम ट्री को हटा दिया गया था, जिसके बाद अनु त्यागी ने फिर से उन्हें यहां लगा दिया। जिसके बाद यहां एक बार फिर से ताजा विवाद खड़ा हो गया। बता दें कि इससे पहले यहां उस वक्त बड़ा वि विवाद हुआ था जब श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता की थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी, फिलहाल श्रीकांत त्यागी जेल में बंद है।
Recommended Video
बता दें कि मंगलवार को एक दर्जन से अधिक पॉम ट्री को पुलिस की मौजूदगी में यहां से उखाड़ दिया गया था। लेकिन अगले ही दिन इन पौधों को यहां पर फिर से लगा दिया गया। त्यागी समुदाय ने सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन किया था और चेतावनी दी थी कि 48 घंटों के भीतर पेड़ को फिर से लगाया जाए। स्थानीय लोगों ने इन पेड़ों को फिर से लगाए जाने को लेकर चिंता जाहिर की। जिसके बाद नोएडा अथॉरिटी की टीम यहां फिर से पहुंची और त्यागी परिवार को चेतावनी दी कि वह दो दिन के भीतर खुद इन पेड़ को निकाल दें। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications