दिल्ली हिंसा के बाद यूपी के नोएडा में भी अलर्ट, डीएम ने दिए ये निर्देश
नोएडा। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली और अलीगढ़ में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में विशेष सतर्कता बरत रही है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने नोएडा में दिल्ली से सटी सभी शराब की दुकानों को बंद के आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आज दिल्ली से सटे 3 किमी तक नोएडा में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

अलर्ट पर नोएडा पुलिस
दरअसल, दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों में आगजनी और तनाव के माहौल के बीच यह फैसला लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने नोएडा में दिल्ली से सटी सभी शराब की दुकानों को बंद के आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आज दिल्ली से सटे 3 किमी तक नोएडा में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए नोएडा पुलिस हाई अलर्ट पर है। नोएडा में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ पीएसी को भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है।
दिल्ली में हिंसा को देख नोएडा में हाई अलर्ट पर पुलिस
खासकर दिल्ली की तरफ से आने वाले संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की नजर है। इसके अलावा शहर के सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस टीम के साथ पीएसी तैनात की गई है। सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया की भी पुलिस निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications