नोएडा की सोसाइटी में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, दो लोगों ने की गार्ड की बेरहमी से पिटाई, Video Viral
नोएडा के सेक्टर 70 में शुक्रवार सुबह 1:25 बजे दो लोगों ने सोसायटी गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा की एक रिहायशी सोसायटी में सुरक्षा गार्ड को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जहां पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद में दो लोगों ने गार्ड को बहुत पीटा। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।
शुक्रवार सुबह लगभग 1:25 पर नोएडा सेक्टर 70 स्थित आशियाना होम्स रेजिडेंशियल सोसाइटी में दो लोगों का पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने गार्ड को बेरहमी से पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सोफे पर लेटे गार्ड को दोनों आरोपी शर्ट पकड़कर उठाते हैं और पीटना शुरू कर देते हैं।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक आवासीय सोसायटी के सुरक्षा गार्ड के साथ दो लोगों ने मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया। आरोपियों में से एक पूर्वी दिल्ली के जगत विहार निवासी शरद चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications