शादी के दूसरे दिन दुल्हन के पेट में हुआ दर्द, कुछ घंटों में दिया बच्ची को जन्म, ससुराल वालों के उड़े होश
ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दनकौर इलाके में एक परिवार में नई दुल्हन आई। उसके दूसरे ही दिन उसने बच्चे को जन्म दे दिया। ये बात पता चलते ही लड़केवालों के होश उड़ गए। बाद में पुलिस के पास भी मामला पहुंचा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव के एक लड़के की शादी सोमवार को बुलंदशहर की युवती से हुई। घर में खुशी का माहौल था। बारात जब दुल्हन को वापस लेकर आई, तो अन्य कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने लगी। इस बीच मंगलवार को उसने पेट दर्द की बात कही, जिस पर ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में जब जांच हुई तो पता चला कि लड़की 7 महीने की गर्भवती है। ये बात सुनकर लड़की के घरवालों और ससुराल वालों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। ये खबर इलाके में आग की तरह फैली।
घटना की खबर मिलते ही मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे और लड़के के घर वालों से बात की। बताया जा रहा कि लड़के वाले दुल्हन को रखने को तैयार नहीं हैं। इस बीच पुलिस वाले भी वहां पहुंच गए।
कब हुआ था रिश्ता?
दूल्हे पक्ष के मुताबिक करीब 5 महीने पहले उन्होंने रिश्ता तय किया था। उस वक्त वो लड़की को देखने गए थे, तो सब कुछ सामान्य था। लड़की वालों ने इस तरह की कोई बात नहीं बताई थी, ऐसे में जब नई दुल्हन ने बच्ची को जन्म दिया, तो सबके होश उड़ गए।
हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दुल्हे ने लड़की के साथ रहने से मना कर दिया था। ऐसे में लड़की वाले अपनी बेटी और नवजात को लेकर घर चले गए।
कानपुर में भी ऐसा मामला
अभी कुछ दिनों पहले कानपुर देहात में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां दुल्हन ने शादी के 10 दिन बाद ही बच्चे को जन्म दिया। जिस पर उसके पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती की शादी 15 मई को हुई थी। 25 मई को उसके पेट में दर्द हुआ। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में पता चला कि वो गर्भवती है। 26 मई को उसने बच्चे को जन्म दिया।












Click it and Unblock the Notifications