खेलते-खेलते नाले में गिर गया 6 साल का मासूम, 1500 मीटर दूर मिली लाश
Noida news, नोएडा। नोएडा के थाना 39 क्षेत्र सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास उस समय चीख पुकार मच गई जब एक 6 साल का बच्चा खुले नाले में खेलते-खेलते गिर गया। सूचना पाकर मौके पर थाना 39 और फेस-2 पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंच गए। करीब 15 घंटे बाद सौरभ के शव को निकाल लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार 9 बजे बच्चे का शव निकाल लिया।

एनडीआरएफ के कर्मचारी ने बताया कि बच्चे का शव 1500 मीटर दूर नाले में मिला। सौरभ अपने माता पिता के साथ गांव सलारपुर में रह रहा था। सोमवार की शाम लगभग 4 बजे बच्चों के साथ खुले नाले के पास खेल रहा था। तभी अचानक वह नाले में जा गिरा। उसके नाले में गिरने पर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया फिर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड और गोताखोर बुला लिए। काफी प्रयासों के बाद भी जब सौरभ का पता नहीं चला तब एनडीआरएफ को बुलाया गया। गोताखोरों ने बच्चे के शव को सुबह 9 बजे निकाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications