बैंक बंद कर दोस्तों को नए नोट बांट रहा था मैनेजर, गिरफ्तार

बाहर लाइन में खड़े लोगों को कैश खत्म होने की बात कहकर मैनेजर अपने खास लोगों को दे रहा था नए नोट।

नोएडा। पीएम मोदी के 8 नवंबर को 500 और 1000 के नोटों पर पांबदी के ऐलान के बाद कैश को लेकर ऐसी आपाधापी मची है कि बैंक के कर्मचारी तक कुछ जगह गलत तरीके से अपने खास लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं।

note

पूरे देश की तरह नोएडा में भी रविवार को बैंकों के सामने लंबी लाइनें थीं। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने भी लंबी लाइन लगी थी। शाम 7:30 बजे बैंक की ओर से बताया गया कि कैश खत्म हो गया है तो लोग निराश होकर घरों को लौट गए।

लाइन में खड़े आगे की तरफ खड़ा एक शख्स ने देखा कि बैंक के अंदर कुछ बाहरी लोग अभी भी मौजूद हैं। इस शख्स ने देखा कि बैंक मैनेजर मनोज कुमार और दूसरे कुछ कर्मचारी कुछ खास लोगों को 100 और 2000 के फ्रेश नोट दे रहे हैं।

स्थानीय निवासी ने बैंक के अंदर चल रही इस फेरबदल को देखकर तुंरत जिलाधिकारी को फोन मिलाया और बताया कि बैंक के अंदर किस तरह कुछ खास लोगों को नोट दिए जा रहे हैं।

पुलिस पहुंची तो बैंक में चलता मिला 'खेल'

जिलाधिकारी ने तुरंत ही क्षेत्रीय पुलिस को फोन किया तो पुलिस बैंक में पहुंची, ,जहां बैंक के बाहर खड़े कुछ लोगों ने बैंक के अंदर बैंककर्मियों द्वारा अपने खास लोगों को कैश देने की बात बताई।

पुलिस ने बैंक जाकर मैनेजर को गिरफ्तार किया और इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया। जिलाधिकीरी ने ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सीनियर अधिकारियों को भी इस बाबत जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मैनेजर एक ही व्यक्ति की आईडी पर अपने कई लोगों को कैश दे रहा है। पुलिस ने एक ही व्यक्ति के पास एक लाख चालीस हजार रुपये (नए नोट) का कैश भी पाया, उसने बैंक से बदला था।

आपको बता दें कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 1000 और 500 के नोटों पर पाबंदी लगा देने की घोषणा की थी, जिसके बाद देशभर में कैश की भारी कमी होने के चलते मारा-मारी है। देशभर से नोट बंदी के प्रभाव से मौत की खबरें आ रही हैं, वहीं कई जगह बैंकों में भी छिटपुट हिंसा की खबरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+