10 जुलाई से 16 जुलाई तक Greater Noida में बागेश्वर बाबा का श्रीमदभागवत कथा प्रवचन, भूमि पूजन हुआ संपन्न
बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जुलाई में ग्रेटर नोएडा में श्रीमदभागवत कथा प्रवचन करेंगे। इस दौरान बड़ी तादात में श्रद्धालु एवं भक्त ग्रेटर नोएडा आएंगे। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने वाला है। आगामी 10 जुलाई से 16 जुलाई तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यहां लगभग एक सप्ताह तक श्रोताओं को श्रीमदभागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। जिसके चलते जैतपुर मेट्रो डिपो के पास उनके आगमन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से कथा स्थल पर भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ।

श्रीमदभागवत कथा स्थल पर किया गया भूमि पूजन
आयोजक अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आगामी 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में श्रीमदभागवत कथा प्रवचन करेंगे। इस दौरान देश के तमाम राज्यों और सबसे अधिक दिल्ली एनसीआर से बड़ी तादात में श्रद्धालु एवं भक्त ग्रेटर नोएडा आएंगे। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को संतों की उपस्थिति में मंत्रोंचारण के बीच प्रवचन के लिए चिन्हित भूमि पर भूमि पूजन कार्य प्रारम्भ किया गया।

बड़ी संख्या में भीड़ जुटने का यही अनुमान
जानकारी अनुसार बागेश्वर धाम महाराज के कथा प्रवचन से पहले 9 जुलाई को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 12 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दिव्य दरबार लगेगा। आयोजन मण्डल अमृत कल्याण ट्रस्ट सेवा समिति लगभग एक सप्ताह से इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग डेढ महीने तक यहां आयोजन संबंधी तैयारियां चलती रहेंगी। लोगों के ग्रेटर नोएडा पहुंचने के लिए सुगम रास्ते हैं। दूसरे जिलों और शहरों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। ऐसे में अनुमान है कि यहां भी बागेश्वर धाम सरकार के कथा प्रवचन में भारी भीड़ जुटेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications