जमीन घोटाले की जांच करने पहुंची CBI टीम पर हमला, ग्रामीणों ने दौड़ाया
Noida News, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक गांव में जमीन घोटाले के संबंध में जांच करने गई सीबीआई (CBI) की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। सीबीआई की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों के हमले से कुछ अफसरों के घायल होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में सीबीआई की टीम ने थाना ईकोटेक में शिकायत दर्ज करायी है।

शनिवार को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम करीब 126 करोड़ के घोटाले की जांच करने के लिए ग्रेटर नोएडा के सुन्नपुरा गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सीबीआई अफसरों के साथ उनकी कहासुनी हुई। इसी दौरान ग्रामीणों की टीम ने विरोध करते हुए सीबीआई की टीम को दौड़ा लिया। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों को हल्की चोट आई। बाद में सीबीआई की टीम ईकोटेक-3 थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची लेकिन तब तक आरोपी ग्रामीण वहां नहीं मिले। इस मामले में पुलिस सीबीआई टीम पर हमला करने वालों की पहचान कर कार्रवाई किये जाने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications