नोएडा का AQI पहुंचा 'गंभीर' श्रेणी में, आगरा की हवा हुई दम घोंटू
नोएडा, 9 नवंबर: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में वायु गुणवत्ता आज भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 512 है। वहीं, ताजनगरी आगरा में भी स्थिति गंभीर है। दिवाली के बाद से ही आगरा में धुंध छाई हुई है। आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 480 के पार पहुंच चुका है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर के पहुंचने के बाद आगरा की आबोहवा बहुत खराब हो गई है।

आगरा की हवा अब दम घोंटू
दिवाली के बाद से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दीवाली के 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी आगरा में कोई सुधार नहीं हुआ है। आगरा की हवा अब दम घोंटू हो गई है। ताजगंज क्षेत्र शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित माना गया है। आगरा के ताज गंज क्षेत्र में हालात और ज्यादा खराब हैं। दरअसल, यहां पर मेट्रो का काम और खुदाई का काम भी चल रहा है, जिससे हवा में पीएम कणों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और इसका बुरा असर ताजमहल पर भी पड़ रहा है।
अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि प्रदूषण से परेशान लोग अस्पतालों में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि खासकर बुजुर्ग लोग सुबह शाम अभी टहलने से बचें, साथ ही जो जवान लोग भी हैं वह भी अनावश्यक बाहर निकलने से बचे। अभी कुछ दिन बढे हुए प्रदूषण से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications