नोएडा से रहस्यमय हालात में लापता हुई फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक
नोएडा। नोएडा के पॉश इलाके से एक महिला फैशन डिजाइनर के रहस्मय हालात में लापता होने से हड़कंप मच गया है। परिवार वालों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है और नोएडा सेक्टर 20 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का नाम शिप्रा मलिक है और उसकी कार घर से महज 500 मीटर की दूरी पर संदिग्ध हालत में मिली है। हालांकि अभी तक फिरौती के लिए किसी भी तरह की कॉल नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
%u0928%u094B%u090F%u0921%u093E %u0938%u0947 %u0932%u093E%u092A%u0924%u093E %u0939%u0941%u0908 %u092B%u0948%u0936%u0928 %u0921%u093F%u091C%u093E%u0907%u0928%u0930 %u0936%u093F%u092A%u094D%u0930%u093E %u092E%u0932%u093F%u0915
जानकारी के मुताबिक शिप्रा मलिक नोएडा के सेक्टर 37 में अपने पति चेतन मलिक के साथ रहती हैं। चेतन एक बिल्डर हैं और दोनों की लव मैरिज हुई थी। शिप्रा ने 2008 में पर्ल एकेडमी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद बुटीक खोलकर काम शुरू कर दिया था। सोमवार दोपहर बाद शिप्रा को डिजाइनिंग के काम से चांदनी चौक जाना था। वो सफेद रंग के स्विफ्ट कार से दिल्ली के लिए निकल गई। देर शाम तक जब वो घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरु हो गई। इस दौरान सेक्टर 29 में उसकी कार बरामद हुई। एक तरफा मोहब्बत में हुआ दीप्ति का अपहरण, SRK की फिल्म 'डर' देख बनाया था प्लान
कार की ड्राइवर सीट के गेट की विंडो खुली हुई थी। शिप्रा के पति ने कार का गेट खोला तो चाबी ब्रेक के पास नीचे पड़ी हुई थी। शिप्रा के मोबाइल की लास्ट लोकेशन लाजपत नगर में मिली है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया, शिप्रा ने आखिरी कॉल दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को किया था। कॉल पिक होने के तुरंत बाद डिस्कनेक्ट हो गया।












Click it and Unblock the Notifications