रास्ते में रोककर बदमाशों ने मार दी गोली, जान बचाने के लिए खुद कार ड्राइव कर घर लौटा ये युवक

Uttar pradesh news in hindi, नोएडा। उत्तर प्रदेश में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। वह किसी काम से अपनी कार लेकर घर से निकला था। वापस लौटा तो उसे देखकर परिजन दंग रह गए। उसके शरीर में गोली लगी थी। परिजन उसे लेकर दादरी के हॉस्पिटल पहुंचे, हालत गंभीर देखते हुए उसे वहां से दूसरे हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया।

after injured by gun this man safely drive car and returns to home

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक ग्रेटर नोएडा बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान सुनील नागर के तौर पर हुई। उसका कहना है कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने रास्ते में बाहर नहर पुल के पास उसे गोली मार दी। गोली लगने पर उसके खून बहने लगा, मगर वह खुद ही कार ड्राइव करते हुए अपने घर पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों से उक्त घटना के संदर्भ में जानकारी ली।

after injured by gun this man safely drive car and returns to home

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

जिसके बाद सीओ थर्ड राजीव कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया और फिर पुलिस को खबर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+