नोएडा: मॉल के शोरूम में कपड़े बदल रही महिला को लगा कि कोई देख रहा है, फिर क्या हुआ?
नोएडा।
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में स्थित एक शॉपिंग मॉल में काम करने वाले 21 वर्षीय युवक को नोएडा सेक्टर-24 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि जिस समय महिला कपड़े बदल रही थी तो वह ट्रायल रूम में झांक रहा था। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला का कथित वीडियो बनाने की भी कोशिश की। इस दौरान महिला ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, मामला नोएडा सेक्टर-32 लॉजिक्स मॉल स्थित शोरूम का है। बता दें पीड़ित महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और गुरुवार को अपने पति के साथ शॉपिंग के लिए मॉल आई थी। महिला कपड़े लेकर ट्रायल रूम में चेक करने के लिए चली गई। जब महिला कपड़े बदल रही थी तो उनकी नजर ट्रायल रूम में ऊपर की तरफ पड़ी। यहां से युवक कपड़े बदलते हुए महिला को देख रहा था।

सफाई का काम करता है आरोपी
आरोपी को देखने के बाद महिला ने कपड़े बदलकर शोर मचा दिया। महिला ने पूरे घटनाक्रम के बारे में प्रबंधन को जानकारी दी। फिर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई। डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपी बंटी सफाई का काम करता है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस मामले में लॉजिक्स मॉल प्रवक्ता का कहना है कि आरोपी उनका कर्मचारी नहीं है। वह शोरूम का कर्मचारी है।

पुलिस CCTV फुटेज की भी कर रही है जांच
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी ने अपने मोबाइल में उनकी पत्नी की वीडियो बनाने का भी प्रयास किया। इसी बीच महिला ने उसे देखकर शोर मचा दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई महीने से ट्रायल रूम में ताकझांक कर रहा था। पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। डीसीपी का कहना है कि शोरूम में लगे कैमरों की फुटेज की जांच हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications