ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा। खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से है, जहां बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश क पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी हासिल कर रही है।

Recommended Video

    ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
    A criminal was arrested following an encounter with police in Knowledge Park area

    जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस और दो बदमाशों के बीच बुधवार (11 नवंबर) सुबह उस वक्त मुठभेड़ हो गई, जब शारदा गोल चक्कर से आगे पुस्ता पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शक होने पर पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने का इशारा किया। तो बाइक सवार घबरा गए और भागने लगे। तो पुलिस ने उन्हें पकड़ना चाहा। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए क्रॉस फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली बाइक बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश बाइक से नीचे गिर गया, जबकि उसका साधा अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल हुए गो-तस्कर को पुलिसकर्मी ने दौड़कर पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्त में आए बदमाश का नाम सलमान है और वो गाजियाबाद जिले के मसूरी का रहने वाला है।

    एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डे ने बताया कि सलमान पर गोकशी और चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। साथ ही फरार बदमाश की तलाश में टीम लगाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+