ग्रेटर नोएडा में 9 राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव खेत में मिले, एक शिकारी को पुलिस ने पकड़ा

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नौ राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव खेत में पड़े मिले। जिन्हें शिकारियो ने गर्दन मरोड़कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने एक शिकारी को गिरफ्तार कर लिया, जबाकि दो शिकारी अभी भी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। यह वारदात ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के महमदपुर जादौन गांव में हुई। ग्रेटर नोएडा पुलिस और वन विभाग मामले की जांच कर रहे।

9 peahen found dead hunter arrest in greater noida

जानकारी के अनुसार, शिकारी जब मृत मोरों को ले जाने लगे थे, तभी ग्रामीणों की नज़र इन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने शिकारियों को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने एक शिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो शिकारी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और फिर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। इसके बाद मृत मोरों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी मोरों को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद दफना दिया जाएगा।

वन विभाग की टीम और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि शिकारी मोरों का शिकार किस उद्देश्य से कर रहे थे। साथ ही पुलिस ने मोरों के फरार शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार हाईवे के किनारे टेंट लगाकर रहने वाले आरोपी आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार करते हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+