यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए स्कॉर्पियो में घुसा डंपर, दो महिला सहित तीन की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार कहर देखने को मिला। सोमवार की रात एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो से जा टकराया। इस भीषण सड़क हादसे में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्कॉर्पियो में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो आगरा से नोएडा जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कार से निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3 people lost life in accident at yamuna expressway greater noida

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत

हादसा ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में हुआ। डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो कार में बैठे 5 लोगों में से 2 महिला सहित एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम

बता दें, 14 द‍िसंबर रात 12 बजे से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार कम करने का आदेश लागू हो गया है। 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इससे पहले यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। भारी वाहन भी 80 किलोमीटर प्रति घंटा की जगह अब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही चल सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से एक्सप्रेसवे पर हादसों की आशंका रहती है। ऐसे में वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम किया गया है। एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जगह-जगह पर गति सीमा बताते बोर्ड लगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+