जिम ट्रेनर से हुआ इश्क तो पत्नी ने पति पर चलवाई गोलियां, 16 साल पहले किया था प्रेम विवाह

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 23 जुलाई को एक रियल एस्टेट कंपनी में सेल्स मैनेजर को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। इलाज के दौरान सेल्स मैनेजर की जान बच गई। वहीं, इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने सेल्स मैनेजर की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो महिला का जिम ट्रेनर से अफेयर था। सेल्स मैनेजर पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने साजिश रची थी।

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रचि थी साजिश

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रचि थी साजिश

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी निवासी सेल्स मैनेजर राजीव कुमार की पत्नी शिखा को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है। उसके प्रेमी बुराड़ी के चंदन विहार निवासी रोहित कश्यप और उसके साथी गोविंदपुरी निवासी रोहन उर्फ मनीष को भी गिरफ्तार किया गया है। शिखा दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने जाती थी। वहीं रोहित से उसे प्यार हो गया। पति को को रास्ते से हटाने के लिए रोहित के साथ शिखा ने हत्या का प्लान बनाया। रोहित ने अपने दोस्त रोहन को एक लाख 10 हजार रुपये का लालच देकर अपने साथ शामिल किया था। पुलिस ने रोहित और रोहन को रविवार को साकीपुर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से पिस्टल और बाइक बरामद हुई है।

16 साल पहले हुए था प्रेम विवाह

16 साल पहले हुए था प्रेम विवाह

एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि शिखा और राजीव कुमार का 16 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का पंद्रह साल का एक बेटा भी है। पुलिस पूछताछ में शिखा ने बताया कि नोएडा के साइट पर राजीव को जाना होता था तो लंच बॉक्स में ज्यादा खाना पैक कराते थे। वहां अपने दोस्तों के साथ राजीव खाना शेयर कर खाते थे। ग्रेटर नोएडा के साइट पर राजीव अकेले खाना खाते थे। ऐसे में जब ग्रेनो जाना होता था तो लंच बॉक्स में खाना कम रखने को बोलते थे। 23 जुलाई को राजीव ने जब कम खाना पैक करने को कहा तो पत्नी शिखा को लोकेशन का पता चल गया। बस यहीं से उसने अपने प्रेमी रोहित को लोकेशन की मुखबिरी कर दी।

पत्नी और प्रेमी के मोबाइल से मिला सुराग

पत्नी और प्रेमी के मोबाइल से मिला सुराग

वारदात के दिन पुलिस ने 20 से ज्यादा जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फिर शिखा से बात की तो पुलिस को संदेह हुआ। इसी संदेह के बाद उसकी कॉल डिटेल चेक की गई। पुलिस जांच में पता चला कि घटना वाले दिन आरोपित पत्नी व प्रेमी के बीच फोन पर कई बार बात हुई। इससे पहले भी दोनों के बीच कई बार बात हुई थी। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए उठाया और घटना का पर्दाफाश हो गया। दोनों ने कई बार वाट्सएप कॉल भी की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। जिसमें प्रेमी कैद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+