प्रदूषण के खात्मे के लिए नोएडा का प्लान- 10 साल पुरानी डीजल, 15 साल पुरानी पेट्रोल की गाड़ियां होगीं जब्त
वायु प्रदूषण को रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने जिला पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने के लिए कहा है।
नोएडा, 10 अक्टूबर। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने जिला पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने के लिए कहा है। गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा जारी 'शीतकालीन कार्य योजना' के अनुसार, पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि नोएडा या ग्रेटर नोएडा के लिए नहीं जाने वाले वाहन बाईपास या पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करें। पुलिस से प्रदूषण फैलान वाले वाहनों पर जुर्माना लगाने और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी न बरतने को कहा गया है।

बता दें दि प्रशासन ने 6 अक्टूबर को सर्दियों से पहले विभिन्न सरकारी एजेंसियों और अधिकारियों को प्रदूषण की जांच के लिए 'शीतकालीन कार्य योजना' जारी की, जिस दौरान नोएडा, ग्रेडर नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण जानलेवा स्तर तक पहुंच जाता है। प्रशासन ने पुलिस को जिले के ट्रैफिक हॉट-स्पॉट की लिस्ट बनाने और उसके अनुसार एक एडवाइजरी जारी करने को कहा।
प्रदूषण फैलाने वालों की जेब होगी ढीली
ट्रैफिक हॉट-स्पॉट पर जाम न लगे इसके लिए वहां नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी, इसके अलावा 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाए कि गैर नियत वाहन बाईपास या पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करें। आदेश का पालन न करने वाले वाहनों से जुर्मना वसूला जाए। इसके अलावा पुलिस को प्रदूषण के मानकों पर कड़ाई से नजर रखने और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने का भी आदेश दिया गया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस को पटाखों की बिक्री पर भी पाबंदी लगाने को कहा गया। आदेश के अनुसार प्रदूषण फैलाने को लेकर जो भी शिकायत मिले उस पर तुरंत एक्शन लिया जाए।
यह भी पढ़ें: Video: श्वेता तिवारी ने अपने जन्मदिन पर अपनी खूबसूरत बेटी के साथ किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
ये हैं प्रदूषण फैलाने वाले 8 हॉट-स्पॉट
इसे पहले उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण के 8 मुख्य हॉट-स्पॉट चिन्हित किए थे और स्थानीय प्रशासन को इन पर लगाम लगाने के लिए कहा था। जो हॉट-स्पॉट चिन्हित किए गए थे उनमें सेक्टर 7X, सेक्टर 150, यमुना पुस्ता क्षेत्र, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दादरी रोड, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जुड़े अंडरपास और भवन निर्माण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications