Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: श्वेता तिवारी ने अपने जन्मदिन पर अपनी खूबसूरत बेटी के साथ किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हीरोइनों में शामिल किया जाता है। हाल ही में श्वेता ने अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ 4 अक्टूबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया।

मुंबई, 10 अक्टूबर। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हीरोइनों में शामिल किया जाता है। हाल ही में श्वेता ने अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ 4 अक्टूबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर श्वेता ने अपनी खूबसूरत बेटी पलक के साथ जोरदार डांस किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में श्वेता और उनकी बेटी एक फनी डांस करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो में श्वेता ने हरे रंग का टॉप पहन रखा है जिसमें श्वेता 41 की उम्र में भी कहर ढा रही हैं, वहीं उनकी बेटी पलक का तो जवाब नहीं। श्वेता की बेटी पलक खूबसूरती में अपनी मां को भी फेल कर रही हैं। वीडियो में श्वेता के बेटे रेयांश को भी देखा जा सकता है।

वीडियो पर हुई कमेंट की बरसात

वीडियो पर हुई कमेंट की बरसात

श्वेता और उनकी बेटी के डांस मूव्स की इस वायरल वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दोनों बहनें लग रही हैं। वीडियो में जहां श्वेता ने हरे रंग का टॉप पहन रखा है वहीं पलक ने मल्टीकर्ड ड्रेस पहन रखी है। श्वेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा "B'day dance with my Princess @palaktiwarii." इस वीडियो पर अभिनेत्री सृष्टि रोडे ने लिखा- "Omgggg sisterssss." वहीं, अभिनेत्री संगीता बिजलानी भी वीडियो पर कमेंट करे बिना नहीं रह सकीं। उन्होंने लिखा- आप दोनों बहुत प्यारे हो। वहीं, एक फैन ने लिखा- आप तो पलकी की मम्मी लग ही नहीं रही हैं।

श्वेता की फोटोज ने लगाई आग

श्वेता की फोटोज ने लगाई आग

हाल ही में श्वेता ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वह सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज के कैप्शन में श्वेता ने लिखा- 'वे मुझसे नफरत करते हैं, लेकिन वे मेरे पेज को धार्मिक रूप से देखते हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+