नोएडा: एक दिन में सामने आए 10 कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 202 हुई

नोएडा। नोएडा में गुरुवार को 10 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 202 पर पहुंच गई है। जिले में अब तक 109 मरीजों ने कोरोना की मात दी है। इन लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि जिले में 124 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट गुरुवार को आई, इसमें 10 लोगों में COVID-19 की पुष्टि हुई है, जबकि 114 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

10 people tested positive for COVID 19 in Gautam Buddha Nagar

गौतम बुद्ध नगर में अब कुल मामलों की संख्या 202 हो गई है, जबकि मौजूदा समय 93 एक्टिव केस हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 3854 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। साथ ही 366 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया गया है। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में से तीन युवक शारदा अस्पताल में भर्ती हैं। तीन महिला मरीज ग्रेटर नोएडा के नेता मठिया गांव में पाई गई हैं। इसी के साथ एक युवती नोएडा सेक्टर-8, एक 55 वर्षीय बुजुर्ग नोएडा सेक्टर-15, एक युवक और युवती नोएडा सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में पाए गए हैं।

नोएडा पुलिस ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में लागू धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 की वजह से नगर में लागू धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले के विभिन्न थानों में कुल चार मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 1000 वाहनों को चेक किया। 409 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि आकस्मिक सेवाओं से जुड़े 11 वाहनों का परमिट जारी किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने 10 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+