प्यार में आड़े आ रहे पति को पत्नी ने खौफनाक तरीके से उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली। दिल्ली के पटेल नगर इलाके में हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए लोकल पुलिस ने स्टाफ की मदद से आरोपी पत्नी और उसके प्रेमीको गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी अनीता और उसके प्रेमी अर्जुन मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक दयाराम का मोबाइल फोन, कपड़े और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

woman killed her husband with help of lover in delhi

डीसीपी एमएस रंधावा के अनुसार बीते गुरुवार को ईस्ट पटेल नगर के एक निर्माणाधीन मकान में युवक का खून से सनी हुई लाश लिफ्ट की शाफ्ट में बरामद हुई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से एक टिफिन बॉक्स, मफलर और मोबाइल की एक बैटरी बरामद हुई। साथ ही मकान की छत से शराब की बोतल, गिलास, खाने-पीने का सामान मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मृतक के बैग से पुलिस को एक पर्ची मिली, जिसमें तीन नंबर लिखे हुए थे। एक नंबर पर कॉल कर छेनु नाम के व्यक्ति को साइट पर बुलाकर मृतक की पहचान करवाई गई। मृतक की पहचान दयाराम के रूप में हुई, जो आनंद पर्वत इलाके में रहता था और राजमिस्त्री के तौर पर काम करता था। वहीं उसकी पत्नी दूसरों के घरों में काम करती थी। पूछताछ में पत्नी के बयानों पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद अनीता के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई।

इस दौरान पता चला कि उसके एक नंबर से अनीता की लगातार बातचीत हो रही थी। दूसरी ओर आकिरी बार मृतक की भी बात उसी नंबर से हुई थी। इसके अलावा पुलिस ने अनीता और संदिग्ध नंबर की उस शाम दस मिनट की लोकेशन चेक की तो वह एक ही जगह की मिली। अनीता से जब उस नंबर के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि ये नंबर उसके भाई का है।

वहीं जब नंबर के मालिक अर्जुन मंडल से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पता चला कि अनीता का अर्जुन मंडल से अवैध संबंध है। आरोप है कि 16 अक्टूबर की शाम को अनीता व अर्जुन ने साइट पर बुलाकर दयाराम को 50 फीट ऊंचे लिफ्ट सॉफ्ट में गिरा दिया। इसके बाद दोनों वहां से से अपने-अपने घर पहुंच गए। पुलिस ने अनीता से पूछताछ के बाद आरोपी अर्जुन मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की जहरीली हवा में कोई सुधार नहीं, सांस लेना हुआ मुश्‍किल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+