IGI एयरपोर्ट के वॉशरूम से गायब हुई पत्नी, पति करता रहा इंतजार
नयी दिल्ली। दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक पति अपनी पत्नी की इतंजार करता रहा और पत्नी वहां के वॉशरूम से गायब हो गई। पत्नी के वॉशरूम से गायब होने क बाद पति ने हंगामा मचा दिया। दरअसल लखनऊ के रहने वाले नव दंपत्ति हनीमून से लौटे थे और लखनऊ के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे, लेकिन फ्लाइट लेने से पहले पत्नी ने पति को अपना पर्स और फोन पकड़वाकर वॉशरूम चली गई।

पति वॉशरूम के बाहर की पत्नी का इंतजार करता रहा, लेकिन जब आधे घंटे तक वो बाहर नहीं आई तो वह परेशान हो गया। एक महिला को पत्नी की फोटो दिखाकर उसने पता करने को कहा कि वो देखें कि उसकी पत्नी अंदर ठीक तो है। महिला ने आकर बताया कि वॉशरूम में ऐसी कोई महिला नहीं है।
ये सुनते ही वो एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी को ढ़ूढ़ने लगा, लेकिन जब उसे अपनी पत्नी नेहीं मिली तो उसने इसकी जानकारी सीआईएसएफ को दी, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो पाया कि उसकी पत्नी बुरका पहनकर वहां से किसी शख्स के साथ भाग गई। हलांकि बुरका में होने की वजह से इस बात को पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वो बुरके वाली महिला उसकी पत्नी ही थी। ऐसे में मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और छानबीन शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications