केजरीवाल को टक्कर देने दिल्ली के 'वॉर रुम' पहुंचेंगे अन्ना

ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में अन्ना हजारे के साथ का पूरा फायदा उठाने के लिए कमर कस ली है। टीएमसी ने दिल्ली में एक 'वार रूम' तैयार किया है, जहां मुख्य भूमिका अन्ना हजारे और उनके खास लोग निभाएंगे।
इस वार रूम का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल से बाहर तृणमूल कांग्रेस का समर्थन बढ़ाना होगा। इस वॉरुम से 'ममता फॉर इंडिया' नाम का एक कैंपेन भी चलाया जाएगा। अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक दिल्ली के 141, साउथ एवेन्यू में तीन बेडरूम वाले फ्लैट में इस वार रूम को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए तमाम जरूरी सुविधाएं तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुहैया कराई जा रही हैं।
मार्च के दूसरे हफ्ते में ममता और अन्ना एक साथ दिल्ली के रामलीली मैदान में रैली कर ममता फॉर इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे। अन्ना के लिए तैयार किए जा रहे इस वार रूम में 25 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं और 20 आदमी तैनात किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं अन्ना के खास लोग ममता के लिए रणनीति तैयार करेंगे और अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में वेबसाइट लांच करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications