केजरीवाल का चढ़ा पारा, कहा जनलोकपाल के लिए किसी भी हद तक जाऊंगा

दिल्ली सरकार ने जिन कानूनविदों की राय के आधार पर जनलोकपाल बिल के संवैधानिक होने का दावा किया था, उस पर सवाल उठ गए हैं। पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएन भट्ट ने केजरीवाल के झूठ से पर्दा उठाते हुए कहा कि जनलोकपाल बिल पर केजरीवाल की उनसे किसी तरह की बात नहीं हुई थी।
इतनी किरकिरी के बाद अब केजरीवाल हठ पर उतर आए है। उन्होंने कहा है कि जनलोकपाल बिल के लिए को किसी भी हद तक जाएंगे। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक चिट्टी से पूरा विवाद खड़ा हो गया। उपराज्यपाल को लिखी अपनी चिट्ठी में केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली सरकार को बिना केंद्र की इजाजत के भी जनलोकपाल बिल लाने का पूरा संवैधानिक हक है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में कानूनविदों से राय ली है, लेकिन जिन एक्सपर्ट का केजरीवाल ने दावा किया उन्होंने भी केजरीवाल से मुंह मोड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications