अरविंद केजरीवाल की जंग के कौन-कौन से सिपाही बनेंगे मंत्री?

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। दिल्ली विधानसभा का चुनाव फतेह करने के बाद अरविंद केजरीवाल अब अपनी कैबिनेट के सदस्यों के नामों को अंतिम रूप देने में लग गए हैं। माना जा रहा है कि उनकी इस काम में आप के दिग्गज नेता योगेन्द्र यादव,आशुतोष,आशीष खेतान मदद कर रहे हैं। नई कैबिनेट 14 फरवरी को शपथ लेगी।

जानकारों का कहना है कि आप की 2014 से इस बार की सरकार बिल्कुल अलग होगी। यह आप 2 है। इस बार प्रशासनिक अनुभव को तरजीह दी जाएगी।' आप के विधायकों को ज्यादा अनुभव नहीं है। इस कमी की भरपाई के लिए केजरीवाल टेक्नोक्रेट्स की मदद ले सकते हैं। उन्हें कुछ महत्वाकांक्षी वादों को पूरा करने के लिए उन्हें एक्सपर्ट्स की जरूरत है।

मंथन का दौर

सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल की कैबिनेट में उनके खासमखास मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती और सौरभ भारद्वाज को हर हालत में जगह में मिलेगी। इनके अलावा आदर्श शास्त्री को भी जगह मिल सकती है। वे अपनी कैबिनेट में एक मुसलमान को भी जगह दे सकते हैं। मुसलमानों ने आप के हक में जमकर वोट डाला है।

स्पीकर कौन होगा

इसी तरह से संभव है कि विधानसभा के स्पीकर का पद किसी सिख को मिल जाए। इस बाबत राजौरी गार्डन से चुने गए जरनैल सिंह का नाम लिया जा रहा है।

सनद रहे कि जरनैल सिंह पत्रकार रहे हैं। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के ऊपर एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान जूता फेंका था। तब वे दैनिक जागरण में विशेष संवाददाता थे। उन्होंने दिल्ली में सिखों के 1984 में कत्लेआम की जांच में ढिलाई के विरोध में जूता फेंका था। वे चुनाव जीत गए है दिल्ली विधानसभा का राजौरी गार्डन सीट से। यह वेस्ट दिल्ली की धनी आबादी वाला इलाका है।

शास्त्री जी का पोता बनेगा मंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री का भी कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। उन्होंने द्वारका सीट जीती है। उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम विरोधी महाबल मिश्र को हराया। शास्त्री पुत्र हैं अनिल शास्त्री के। अनिल शास्त्री आजकल कांग्रेस में हैं। वे शास्त्री जी के पुत्र हैं।

जानकार मान रहे हैं कि केजरीवाल इस बार की अपनी कैबिनेट में राखी बिडलान को नहीं रखेंगे। वे उनकी पिछली कैबिनेट में थीं। उन्हें कोई और पद मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+