कभी कुमार विश्वास ने ही कहा था कि 'दिल्ली की गद्दी पर बैठेंगे नरेंद्र मोदी

विश्वास ने मोदी की तारीफ में कविताएं भी पढ़ी और तालियां भी बटोरी। जब उनसे कल लखनऊ में सवाल किया गया तो उन्होने खुद बताया कि वह मोदी के प्रशंसक रहे हैं और भाजपा को वोट भी कर चुके हैं लेकिन यह अब पुरानी बात है, अब मैं आम आदमी पार्टी का सदस्य हूं।
विश्वास, अन्ना हजारे के जनलोकपाल के लिए किये गये आंदोलन के दौरान चर्चा में आये। जिसमें उन्होने मंच से अपनी कविताएं सुनाकर जनता का मनोरंजन किया। 'आप आदमी पार्टी' बनने के बाद ही वह इसमें शामिल हो गये। दिल्ली विधानसभा सीट में वह किसी भी सीट से नहीं लड़े। कुमार का खुद ही कहना था कि वह राजनीति के लिए नहीं बने हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि 'आप' को खुद ही यकीन नहीं था कि वह दिल्ली में 28 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी, लेकिन अब पार्टी विधानसभा चुनाव में मिली जीत का लाभ उठाना चाहती है, ऐसे में कुमार विश्वास के अलावा उसके पास कोई अन्य चर्चित चेहरा नहीं है, अत: वह उन्हें ही राहुल के खिलाफ प्रोजेक्ट कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications